Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भोपाल की सेंट्रल जेल से भागे 8 सिमी आतंकियों को एनकाउंडर में मार दिया गया है. सभी 8 आतंकियों को भोपाल के बाहरी इलाके इंतखेड़ी गांव में मार गया है. ये सभी आतंकी ड्यूटी पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल को मारकर फरार हो गए थे. मारे गए हेड कॉन्स्टेबल की पहचान रमाशंकर के रूप में हुई है. एक और गार्ड के घायल होने की खबर है।
भागने वाले सभी 8 आतंकी शेख मुजीब, खालिद, मजीद, अकील खिलजी, जाकिर, महबूब, अमजद और सलिख थे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी बात भी की थी और राज्य सरकार से पूरे मामले में रिपोर्ट देने के लिए कहा था।

Category

🗞
News

Recommended