Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
Fight between two brothers caught on CCTV in Agra


आगरा। यूपी में आगरा के थाना एत्माउद्दौला के सुदामापुरी में सम्मन सिंह का मकान है। यहीं बगल में उनकी दुकान भी है। काफी समय से उनकी दुकान की जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों किशन सिंह और दिगम्बर सिंह से विवाद चल रहा था।

सुबह 9 बजकर 34 मिनट के करीब किशन और दिगम्बर सिंह और उनके बेटों सहित करीब एक दर्जन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और फायरिंग व पथराव करते हुए दुकान का ताला तोड़ कर कब्जा शुरू कर दिया। इस दौरान जब सम्मन सिंह व उनके पुत्र रिंकू और अन्य ने ऊपर से पत्थर फेंके तो लोग वहां से भागे।

सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और कब्जा करने आये दिगम्बर पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज ले जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से कब्जा करने आये पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया संज्ञान में यह आया है कि भूमि को लेकर झगड़ा हुआ था मुकदमा दर्ज किया जा रहा है कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended