Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
devotee of lord krishna jumped from 2nd floor to feel the power of lords

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ भगवान की शक्ति को परखने के लिए एक युवक ने मंदिर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला 20 वर्षीय विकास मथुरा घूमने के लिए 2 दिन पहले वृन्दावन आया था। मंदिर घूमने के दौरान विकास वृंदावन के प्रेम मंदिर दर्शन करने पहुंचा। जहां उसने भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति को परखने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Category

🗞
News

Recommended