Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
raebareli due to lack of ambulance service mother gave birth a baby on road new born baby died

। रायबरेली में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। यहां के खीरो थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों और नर्सों की लापरवाही से एक महिला ने सीएचसी खीरों से 100 मीटर दूर सड़क के किनारे एक शिशु को जन्म दिया। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां एंबुलेंस न मिलने के कारण आशा बहू को अस्पताल में ही छोड़कर उसका पति गर्भवती पत्नी को अपनी बाइक में बैठाकर चला आया। लेकिन दर्द से कराह रही महिला ने अस्पताल तिराहे के पास ही एक शिशु को जन्म दे दिया। अनियमित तरीके से हुए इस डिलीवरी के बाद बच्चे ने पैदा होने के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

Category

🗞
News

Recommended