Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
Criminal raped a woman for two days in Meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हिस्ट्रीशीटर बादमाश ने एक नवविवाहिता को बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। पीड़िता को यातनाएं देने के लिए ब्लेड से हाथ भी काटे गए हैं। लिसाड़ी गेट पुलिस हिस्ट्रीशीटर के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता बंधक मुक्त होकर आला अधिकारियों के पास पहुंची।

पीड़िता की मानें तो हिस्ट्रीशीटर ने उसको अगवा कर लिया व बंधक बनाकर उसके साथ 2 दिन तक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़िता को यातनाएं देने के लिए उसके हाथों को ब्लेड से भी काटा गया जिससे वो घायल हो गई।

किसी तरह पीड़िता बंधनमुक्त होकर अपनी सास के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता की सास थाने पहुंची तो थाने के एसओ मोहम्मद असलम ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर पीड़िता गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची औऱ आपबीती सुनाई।

Category

🗞
News

Recommended