Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Minor girl allegedly raped & blackmailed by accused

मेरठ। वेस्ट यूपी की पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। पंचायत ने रेप पीड़िता की अस्मत की कीमत महज 3 लाख रुपये लगा डाली। बता दें कि गांव के दो दबंगों ने एक दलित किशोरी के साथ चार माह तक गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसके साथ रेप करते रहे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित चार की गर्भवती हो गई।

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है। एक गांव की किशोरी अपने परिजनों के साथ रोजाना पड़ोस के ही गांव में मजदूरी करने जाती थी। जहां चार माह पहले गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद लगातार चार माह तक उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करते रहे। किशोरी की तबियत खराब हुई तो गर्भवती होने पर मामला प्रकाश में आया।

Category

🗞
News

Recommended