Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
दिल्ली एनसीआर में तूफान के कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तूफान के कारण 8 मई को दिल्ली में दोपहर के स्कूल बंद रहेंगे. मंगलवार (08 मई) को दोपहर के बाद दिल्ली में तूफान आने की आशंका है. दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है. कंट्रोल रूम को अलर्ट रहने को कहा गया है. इसके अलावा अधिकारी और डिजास्टर टीम को फील्ड में रहने के निर्देश दे दिए गए हैं. वहीं मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि तूफान राजस्थान के बीकानेर पहुंच चुका है. जिसके आज देर रात तक दिल्ली पहुंचने की आशंका है.

Category

🗞
News

Recommended