Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने सोमवार को बेंगलुरू में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर उस पर सीधा हमला बोला। पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछली सरकार की कई गलतियों की ओर इशारा किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी की। सरकार ने ये दो बड़ी गलतियां की जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंध के कारण धीरे-धीरे बैंकिंग व्यवस्था से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है। हाल में जो घटना हुई जिसके चलते नकदी संकट कई राज्यों में देखने को मिला उसे भी रोका जा सकता था। मनमोहन सिंह ने कहा कि निवेश न होना मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी है। पूर्व पीएम ने पीएम मोदी की भाषा को लेकर भी सवाल उठाए।

Category

🗞
News

Recommended