Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
शुक्रवार को अमित शाह भोपाल में थे और उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में बीजेपी अंगद के पैर की तरह है जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता है। इस बयान के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवराज को अंगद की तरह दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को रावण की तरह दिखाया गया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। लेकिन शिवराज सरकार के मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अंगद की तरह ही है। पहले ये पूरा वीडियो देखिए और फिर देखिए बीजेपी क्या कह रही है।

Category

🗞
News

Recommended