आप देख रहे हैं हमारी खास पेशकश वीडियो विशेष. आस्था और अंधविश्वास के बीच बस बारीक सी लकीर होती है. इसलिए कई बार लोग अंधविश्वास को ही आस्था समझ लेते हैं. कुछ ऐसा ही इन दिनों राजस्थान में हो रहा है. राजस्थान के दो शहरों में खुल्म खुल्ला अंधविश्वास का खेल हो रहा है. चिलचिलाती धूप में धधकते अंगारों के बीच मोक्ष के लिए अग्निस्नान हो रहा है. और इस खौफनाक खेल को लोग आस्था से जोड़ रहे हैं. आप भी आस्था के नाम पर हो रहे अंधविश्वास के इस खेल को देखिए और खुद ही फैसला कीजिए.