Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
वायरल विशेष में आज हम आपको दिखाने जा रहे एक ऐसे सोशल मीडिया स्टार की कहानी जिनकी धूम ना सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि अमेरिका तक पंहुच गई है । एक मिनट के डांस ने उन्हे इतना बड़ा स्टार बना दिया कि..उन्के लिए मध्यप्रदेश के सीएम ट्वीट कर रहे है...बॉलीवुड में वो तहलका मचा रहे है खुद रवीना टंडन इनकी फैन हो गई है..पहले उनका वो वायरल वीडियों देखिए फिर हम आपको सीधे विदिशा से उनका LIVE डांस परफामेंस भी दिखाएंगे.। वायरल जीजाजी के नाम से सुर्खिया बटोर चुके संजीव श्रीवास्तव हमारे साथ विदिशा से जुड़ चुके है..सीधे संजीव के पास चलते है । अपने साले की शादी में शरीक हुए थे संजीव । शादी 12 मई को ग्वालियर में हुई थी उसी दौरान संजीव ने स्टेज पर ये डांस किया था । खूब वाहवाही बटोरी..पैसे भी कमाए..और अब तो इंटरनेशनल फेम भी मिल गया है. एक बार फिर विदिशा चलते है संजीव जी हमारे साथ लाइव है । साले की शादी भाग्य लेकर आई है । एक मिनट का डांस संजीव श्रीवास्तव को इस उंचाई तक लेकर जाएंगा..ये तो संजीव ने भी नहीं सोचा था । रातो रात सेलिब्रिटी बन गए है संजीव.

Category

🗞
News

Recommended