Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अब बात कैराना की हार की जिसकी वजह से बीजेपी में रार छिड़ गई है। कल यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे क्या आए, बीजेपी के अंदरखाने बवाल मच गया। गठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन के हाथों बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह की हार क्या हुई, बीजेपी के विधायक श्याम प्रकाश ने सीधे-सीधे सीएम योगी को कटघरे में खड़ा कर दिया। हरदोई के गोपामऊ सीट से विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी पार्टी की हार की समीक्षा कविता के जरिए की और इसे फेसबुक पर पोस्ट किया। श्याम प्रकाश ने क्या लिखा, वो देखिए।

Category

🗞
News

Recommended