पूर्व राष्ट्रति प्रणब मुखर्जी अपने भाषण से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार की जन्मस्थली का जायजा लिया. यहां सर संघचालक मोहन भागवत ने प्रणब मुखर्जी का स्वागत किया. हेडगेवार की जन्मस्थली पर पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें भारत मां का महान सपूत करार दिया. उन्होंने विजिटर्स बुक में लिखा, ‘आज मैं यहां भारत माता के महान सपूत को नमन करने आया हूं’. इसके बाद प्रणब मुखर्जी संघ मुख्यालय पहुंचे. यहां ध्वज प्रणाम के दौरान जब संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम आरएसएस नेता संघ के तरीके से ध्वज प्रणाम कर रहे थे तो प्रणब दा सावधान की मुद्रा में खड़े थे