Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
agra yogi cabinet minister disputed statement india will coordinate on RSS mentality

आगरा आए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान विवादित बयान दे डाला। परिवहन मंत्री का कहना था कि आरएसएस की मानसिकता से ही देश चलेगा। इसलिए आज इसी मानसिकता को पूरा विश्व मान रहा है। ये बयान उन्होंने अखिलेश यादव के राज्यपाल पर आरएसएस की मानसिकता से काम करने वाले आरोप पर दिया था। मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। अखिलेश यादव के पुराने बंगले में तोड़फोड़ और टोंटी ले जाने के मामले पर परिवहन मंत्री ने कहां कि आज तक इसिहास में नहीं सुना कि कोई मंत्री विधायक ने टोटी चुराई हो, जबकि लगातर पूर्व मंत्री अखिलेश यादव पर टोटी तोड़ने का सरकारी आवास में आरोप लग रहा है। फिलहाल मामले में जाँच चल रही है। जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended