Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
प्रश्नकाल यानी वो सवाल जिसका पूछा जाना बेहद जरूरी है । और, आज का सवाल है क्या कश्मीर में रमजान के दौरान सीज़फायर...का फैसला बैकफायर हो रहा है । पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या...जवान औरंगजेब की हत्या के बाद से पूरे कश्मीर में हालात बेहद तनाव में हैं । दूसरी तरफ महबूबा सरकार है जिसने ईद के मौके पर 115 कैदियों की रिहाई का फैसला किया है । मतलब सरकार शांति-शांति कह रही है...आतंकी खून की होली खेल रहे हैं । उन्होंने रमजान को खूनी बना दिया । वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या हुई...यहां तक तो आपको मालूम होगा...लेकिन पाकिस्तान क्यों एक पत्रकार से डरा हुआ था...इसके पीछे की कहानी हम आपको आज पश्नकाल में बताने वाले हैं । हत्या करने वाला कौन है...वो बातने वाले हैं । फिर शहीद औरंगजेब के घर चलेंगे । उसके बाद दिखाएंगे कि कैसे कलेजे पर पत्थर रखकर CRPF के जवानों ने रमजान के महीने को पाक बनाया । जबकि आतंकियों ने नापाक साजिशें रची । पहले शुजात बुखारी ।

Category

🗞
News

Recommended