Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सड़क हादसे की खौफनाक तस्वीर सामने आई है । एक बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर हुई है । पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप देख रहे हैं कि एक बाइक सवार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जैसे ही चौराहा के पास पहुंचता है । चौराहे पर दूसरी ओर से एक सफेद रंग की कार आ रही है। चौराहे पर दोनों में जबरदस्त टक्कर होती है। टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछल जाता है। और सड़क पर गिर जाता है। कार सवार आगे बढ़ जाता है। चौराहे पर मौजूद कुछ लोग आपस में बात करते रहते हैं। जैसे ही वो बाइक सवार को गिरता देखते हैं वे दौड़कर उनके पास पहुंचते हैं और बाइक सवार की मदद करता है। गनीमत रही कि बाइक सवार की जान बच गई। क्योंकि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। हेलमेट की वजह से उसके सिर में ज्यादा चोट नहीं आई और वो सही सलामत बच गया। हादसे के इस वीडियो को सिंगरौली पुलिस ने जारी किया है। सिंगरौली पुलिस इस वीडियो के जरिए लोगों में हेलमेट पहने के लिए जागरुकता जगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस वीडियो के जरिए लोगों को समझा रही है कि अगर बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना होता तो क्या होता? पुलिस लोगों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील भी कर रही है.

Category

🗞
News

Recommended