Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
आज राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर से 11 लाश मिली पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी है. एक ही परिवार के 10 लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. बुजुर्ग मां का शव बेडरुम में बेड के नीचे पड़ा मिला. सभी शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे. आखों पर भी पट्टी बंधी थी. मरने वालों में ललित भाटिया नाम के कारोबारी, उनकी पत्नी, दोनों बच्चे, बड़े भाई, भाभी और उनके तीन बच्चे. बहन, भांजी और मां के शव मिले. अब सवाल ये है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या.

Category

🗞
News

Recommended