Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
लालू परिवार में ऑल इज वेल है। इसकी बानगी आज पटना में देखने को मिला। आरजेडी के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव शामिल हुए। तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को ताज पहनाया। साथ ही ये संदेश दिया कि पार्टी और परिवार एकजुट है। हालांकि इस कार्यक्रम आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी शामिल नहीं हुईं। लालू यादव इन दिनों इलाज के लिए मुंबई में हैं। आपको बता दें कि सियासी गलियारों में ये चर्चा थी कि आरजेडी के स्थापना दिवस के लिए तेजप्रताप यादव को आमंत्रण नहीं मिला है। जिसपर तेजप्रताप ने कहा था कि नाम रहने या रहने से क्या फर्क पडता है, पार्टी हमारी है, पार्टी के लोग हमारे हैं।

Category

🗞
News

Recommended