Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
family denies for postmortem of yunus in unnao

उन्नाव। उन्नाव रेप केस में सीबीआई के मुख्य गवाह यूनुस की मौत के बाद शव को आनन-फानन में दफनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके पीछे साजिश की आशंका जताई थी। जिसके बाद शनिवार को यूनुस के शव बाहर निकले पहुंची पुलिस और प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े प्रकरण में पीड़िता के पिता की हत्या में सीबीआई के मुख्य गवाह की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई थी। पुलिस और सीबीआई को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने आनन-फानन में शव को दफना दिया। पीड़िता के चाचा ने इसकी साजिशन हत्या बताते हुए यूनुस के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। वहीं, इस मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि गवाह की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है, उसका पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे दफन कर दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended