Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
bj mla tie rakhi to cow in lucknow uttar pradesh

किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाएं रहने वाले भाजपा विधायक बुक्कल नवाब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भाजपा के मुस्लिम विधायक अनोखे तरीके से रक्षाबंधन मनाकर सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक ने शनिवार को सभी से गाय को राखी बांधकर रक्षांबधन मनाने की अपील की थी। इसी क्रम में कल रविवार को मुस्लिम महिलाओं ने गाय को राखी बांध कर अनोखे तरीके से रक्षाबंधन मनाया।

रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के चौक में कुड़ियाघाट में मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का और नकाब में ही गाय को राखी बांधी। इतना ही नहीं भाजपा के मु्स्लिम विधायक ने गौ दान भी किया। इस दौरान बुक्कल नवाब ने कहा कि विरोधी पार्टी गौ हत्या के नाम पर बदनाम कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गाय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इतना ही नहीं उनके लिए गौशाला भी बनाई गई है और उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। बुक्कल ने कहा कि गाय से हमारा पुराना नाता है। ये परंपरा बाप दादाओं के जमाने से चली आ रही है ।

Category

🗞
News

Recommended