Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
सितंबर में सैलाबी आफत दस्तक दे चुका है । चक्रवाती तूफान 'डेई' ने जैसे ही शुक्रवार को ओडिशा में दस्तक दी... उसके बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं । .मलकानगिरी समेत 8 जिलों में बाढ़ की वजह से सबसे बुरे हालात हैं । इस चक्रवाती तूफान का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है । दिल्ली-मुंबई और रायपुर समेत कई राज्यों में रातभर तेज बारिश होती रही । और छतीसगढ़ के लिए खतरे की घंटी बज रही है ।वहीं मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद एक बार फिर मानसून ने वापसी की है । 'डेई' चक्रवाती तूफान के चलते देर रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर जारी है । इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम समेत गई जगहों पर रातभर जोरदार बारिश हुई । इंदौर में इस सीजन की यह सबसे तेज बारिश है ।

Category

🗞
News

Recommended