Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
kanpur people ruckus after the death on two men

कानपुर। कानपुर के सचेंड़ी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मौत होने से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों जगहों पर जमकर हंगामा काटा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया। पहली घटना घटी सचेंडी थाना क्षेत्र के नकटू गांव में जंहा पप्पू कठेरिया की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पप्पू के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended