Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
during the meeting of BJP MLA chatrapal gangwar seeing sleeping

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भाजपा संगठन लोकसभा चुनाव के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। लेकिन प्रदेश संगठन मंत्री की बैठक में बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार शायद इस बात को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसीलिए वो पूरी बैठक में दौरान जमकर नींद निकालते दिखाई दिए। बरेली की लोकसभा सीट के लिए चुनाव की तैयारियों को लेकर बरेली में हुई अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने तैयारियों का जायजा लिया और चुनाव को कैसे जीता जाए उसके टिप्स भी दिए। बंसल ने कहा की हमारा लक्ष्य यूपी में 74 प्लस सीट जीतने का है। जीत के लिए एक रोडमेप तैयार कर लिया गया है। वहीं महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार गहरी नींद में सोते देखे गए।

Category

🗞
News

Recommended