Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अलवर जिले के नोगांवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में अज्ञात लोगों ने काली माता की मूर्ति तोड़ दी. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला हुआ है. बुधवार की सुबह पुजारी पद्म शर्मा जब पूजा करने के लिए माता के मंदिर पहुंचे तो मूर्ति टूटी हुई मिली. उन्होंने इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Category

🗞
News

Recommended