Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश का जा रही है. इसी कड़ी में उदयपुर में बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुए इस सम्मेलन में मोर्चा से जुड़ीं प्रदेश भर की महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया. सम्मेलन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे. मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर ने केन्द्र सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को आम लोगों तक प्रचारित करने का आह्वान किया.

Category

🗞
News

Recommended