Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी अलग- अलग लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में लगे हुए हैं. भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर नागौर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए दो दिनों से दौरा कर रहे हैं. बुधवार को भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहीद स्मारकों की सफाई की. इस दौरान प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर व केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी भी सफाई में शामिल हुए और स्मारकों की सफाई की. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों और आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा की और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं दिशा- निर्देश दिए.

Category

🗞
News

Recommended