Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
हिमाचल प्रदेश के मंडी में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई. दूसरी शोभायात्रा में सरकार की तरफ से आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया. सबसे पहले उन्हें डीसी आफिस में पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और इसके उपरांत उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की. इसके बाद राज माधव राय जी की पालकी को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया और उनकी अगुवाई में दूसरी पारंपरिक भव्य शोभायात्रा शुरू हुई. दूसरी शोभायात्रा में जिला के प्रमुख देवी-देवताओं ने अपने देवलुओं संग शिरकत की. ढोल, नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से पूरा मंडी शहर गूंजायमान हो उठा.

Category

🗞
News

Recommended