Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अजमेर जिले के ब्यावर में भाजपा के तीन लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केन्द्र प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया. मंच से अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए. साथ ही पुलवामा में शहीद हुए राजस्थान के वीर जवानों को नमन भी किया. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने की बात कही और कहा कि देश एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनकर मजबूत सरकार बनाने जा रहा है.

Category

🗞
News

Recommended