Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
देश में स्वास्थ्यवर्धक खानपान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है. जयपुर में भी जंक फूड से नेचुरल फूड की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है. इसे ध्यान में रखते हुए आश्रम रोड स्थित होटल में हेल्दी फूड फेस्टिवल- 'बी हेल्दी-बी हैप्पी' की शुरुआत हुई. फेस्टिवल के दौरान मेहमान फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, ग्रेन्स, डेयरी उत्पाद व प्रोटीन सहित सभी प्रमुख फूड ग्रुप्स के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. यह फेस्टिवल लोगों के लिए 29 मार्च तक जारी रहेगा. होटल के शेफ मिहिर ने बताया कि यह फेस्टिवल लोगों को नियमित रूप से संतुलित आहार ग्रहण करके मानसिक व शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक करने की पहल है. यह फेस्टिवल स्वस्थ खानपान के विकल्पों को बढ़ावा देगा और स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.

Category

🗞
News

Recommended