Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
हिसार के बालसमंद में एक डेढ़ वर्षीय मासूम एक गहरे बोरवैल में गिर गया, जो खोदने के बाद यूं हीं खुला छोड़ दिया गया था. बुधवार की शाम जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी खबर शहर के आला अफसरों को हुई तो वह घटनास्थल की ओर दौड़ लिए. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चे को बचाने के लिए यूपी के नोएडा से तकनीकी टीम को बुलाया है. टीम के आने तक बच्चा जिंदा रहे, इसके लिए बोर में पाइप के जरिए दी ऑक्सीजन जा रही है. घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में वहां लोग जमा होने लगे, जिनको नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर बुलया गया.

Category

🗞
News

Recommended