Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झारखंड में बुधवार को रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित दुलमी प्रखंड के जोबला घाटी में दिल दहला देने वाली घटना घटी. इस हादसे में एक चालक ट्रैक्टर सहित जिंदा जल गया. जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के दुलमी के जोबला घाटी में रांची से बोकारो की ओर जा रहे ट्रैक्टर के अचानक पलटने से चालक उसमें बुरी तरह से फंस गया. पलटने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई. ट्रैक्टर में फंसे होने के कारण चालक को निकाला नहीं जा सका, जिससे चालक जिंदा जल गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

Category

🗞
News

Recommended