Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रदेश को शर्मसार करने वाली अलवर गैंगरेप मामले को लेकर जोधपुर में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. राज्य सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में विधायकों ने भी भाग लिया. भाजपा के साथ हनुमान बेनीवाल की पार्टी के कार्यकर्ता व विधायक भी धरना- प्रदर्शन में शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन देने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अलवर गैंगरेप की घटना प्रदेश को दुनिया में शर्मशार कर रही है . उन्होंने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर मामले को दबाने का आरोप लगाया. जिला अध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने कहा कि सरकार को दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए.

Category

🗞
News

Recommended