Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
लोकसभा चुनाव में करारी हार का मुंह देखने के बाद उबरने की कोशिश कर रही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. पंजाब में पार्टी के दो बड़े नेताओं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही तनातनी के दौरान अब तेलंगाना में कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है. ख़बर है कि कांग्रेस के 18 में से 12 विधायकों ने गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी से मुलाकात की. विधायकों ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ कांग्रेस विधायक दल के विलय को लेकर उन्हें अर्ज़ी लगाई है.

तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने नलगोंडा से लोकसभा में चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 18 रह गई थी.

Category

🗞
News

Recommended