Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक शोहदे के बुरी तरह से पीटे जाने का मामला सामने आया है. एक महिला के परिजनों ने शोहदे को बंधक बनाकर जमकर पीटा. आरोप है कि शोहदा महिला को फोन पर कई दिनों से परेशान कर रहा था. शोहदे से परेशान महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. इस पर महिला के परिजनों ने फोन कर शोहदे को मेडिकल कालेज बुला लिया. शोहदे के मौके पर पहुंचते ही महिला के परिजनों उसे बंधक बनाकर लात-घूसों और लाठी से जमकर पीटा. पुलिस आरोपी शोहदे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

Category

🗞
News

Recommended