Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
child dies in honey bee attack three others injured


बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के अमरा देवी गांव के मंदिर पर रोज की तरह दीपक जलाने गए चार बच्चों को मधुमखियों ने काट लिया। तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन बच्चों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी बच्चे दीपक जलाने के बाद मंदिर के पीछे पीपल के पेड़ के चबूतरे पर भी दिया जला कर नीचे उतर ही रहे थे, तभी वहां मधुमखियों के झुंड ने चारों बच्चों को काट लिया। जिसके बाद बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और बच्चों को बचाया और सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।

Category

🗞
News

Recommended