Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
man beaten to death allegedly theft buffalo


कौशंबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भैंस चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पहले तो हाथ पैर बांध बिजली के खंभे से बांधा, उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने भैंस चोर के आरोपी को इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भैंस चोरी के आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भैंस चोरी के आरोपी की जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक वह राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended