Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
85 thousand rupees withdrawn afater Calling Zomato customer care

अजमेर। पिछले दिनों मुस्लिम डिलीवरी बॉय को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहे 'जोमैटो' की वजह से अब राजस्थान के एक युवक को हजारों रुपए का चूना लगा है।

युवक का आरोप है कि उसे 'जोमैटो' से मंगवाया गया खाना पसंद नहीं आने पर शिकायत करना भारी पड़ गया। 'जोमैटो' के कथित कस्टमर केयर से फोन करके बैंक डिटेल मांगी गई और 85 हजार रुपए का चूना लगा दिया।

पीड़ित सन्नी बाकोलिया अजमेर की एआरजी सिटी का रहने वाला है। सन्नी ने बताया कि उसने 'जोमैटो' से खाना मंगवाया था। खाना सही नहीं था तो उसने इसकी शिकायत करने 'जोमैटो' के कथित कस्टमर केयर पर कॉल किया।

इसके बाद उसके पास 'जोमैटो के कस्टमर केयर से फोन आया और उसे रुपए वापस करने की बात कही गई। इसके साथ ही कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने उससे बैंक डिटेल मांगी और ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग करके 85 हजार रुपए अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Category

🗞
News

Recommended