Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
tik-tok-star-husband-and-wife-gadiya-lohar-bundi-rajasthan

बूंदी। इन दिनों सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म में से एक है टिक टॉक। युवा पीढ़ी पर इस मोबाइल एप्प का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। टिक टॉक पर वीडियो बनाकर अब तक कई लोग फेमस हो चुके हैं। ऐसे ही टिक टॉक यूजर्स में राजस्थान से पति पत्नी का जोड़ा भी शामिल हो गया है।

इस जोड़े की सबसे खास बात है कि यह गाड़िया लोहार परिवार से ताल्लुक रखता है। राजस्थान में गाड़िया लोहार परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकांश गाड़िया लोहार परिवार के सिर पर छत तक नसीब नहीं। राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवा निवासी पति पत्नी का टिक टॉक स्टार बनना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended