Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
bhilwara-nagar-parishad-sabhapati-lalita-samdani-no-confidence-motion

भीलवाड़ा। राजस्थान निकाय चुनाव 2019 समाप्त होते ही भीलवाड़ा सभापति ललिता समदानी सुर्खियों में आ गई हैं। इनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 10 दिन चला सियासी ड्रामा बुधवार को मतदान के बाद खत्म हो गया। कांग्रेस की ललिता समदानी के खिलाफ 55 पार्षदों में से 43 पार्षदों ने 18 नवंबर को जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट के सम्मुख पेश होकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्षदों, विधायक तथा सांसद ने अपर जिला कलेक्टर (प्रशासन) राकेश कुमार की मौजदूगी में मतदान किया। कांग्रेस के एक पार्षद को छोड़कर अन्य पार्षदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। सभापति समदानी के खिलाफ में 45 तथा पक्ष में 0 मत पड़ा। इस तरह समदानी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

Category

🗞
News

Recommended