Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Constable taking salary even after not doing duty

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसके खुलासे ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस लाइन से 4 अप्रैल 2016 को जहानगंज थाने में ट्रांसफर कर भेजा गया जहां से सिपाही लापता हुआ और कभी ड्यूटी पर नहीं आया। करीब साढ़े तीन साल बाद जब उस सिपाही की मौत की खबर पुलिस महकमे में पहुंची तो हड़कंप मच गया क्योंकि इस बीच बिना ड्यूटी किए ही उसे वेतन का भुगतान किया जाता रहा। जांच में पता चला कि सिपाही के खाते में बिना ड्यूटी किए ही सैलरी के तौर पर साढ़े तीन साल में 17 लाख 22 हजार रुपए भेजे गए।

Category

🗞
News

Recommended