Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Watch video: In gujarat, A brave jeweller How fight with Armed robbers


गांधीनगर. गुजरात में कुड़ासण स्थित एक ज्वेलरी शॉप में 3 लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट को अंजाम देने की कोशिश की। मगर, ज्वेलरों की हिम्मत के चलते वे नाकामयाब रहे। लुटेरों ने 4 राउंड फायरिंग की। एक गोली एक ज्वेलर के बाजू में लगी। इसी बीच दूसरे ज्वेलर ने लोहे की सरिया लुटेरों में मारी, जिससे वे हड़बड़ा गए और फिर वहां से भाग गए। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। आप पूरी घटना साफ देख सकते हैं कि, कैसे लुटेरे शॉप के अंदर ग्राहक बनकर आए और कुछ देर खड़े रहे। उसके बाद तमंचा निकाला और लूट मचाने की कोशिश की। संवाददता के अनुसार, घटना गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कुड़ासण के न्यु आदिश्वर ज्वेलर्स में मालिक कमलेश जैन बैठे थे। तभी तीन लोग ग्राहक बनकर दुकान में आए।

Category

🗞
News

Recommended