शामली के कस्बा थाना भवन मैं अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन प्राचार्य अमितेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। इस दौरान प्राचार्य अमितेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मिशन समाज में बिखरी हुई गलत नीतियों को जानकर ग्रामीणों को समझाना है और रचनात्मक कार्यों के साथ ही शिक्षा, श्रमदान की ओर भी प्रेरित हो। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की भी अपील की। शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने अपने हाथों से खाना बनाकर आत्मनिर्भर बनने की कला सीखी। इस दौरान प्राचार्य अमितेश शर्मा,विधि शरण हिमांशी कौशिक, सचिन सिंह, चिंकी नायक, बोबी राणा ,वंदना शर्मा ,आदि अध्यापक मौजूद रहे।
Comments