Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
trader-arrested-for-sharing-offensive-facebook-post-against-cm-yogi-adityanath


नोएडा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम चांद कुरैशी है और वह जेवर का रहने वाला है। आरोपी का कहना है कि उसने गलती से पोस्ट शेयर की थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चांद कुरैशी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ थी। इस पोस्ट में सीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखीं गई थीं। मामले में एक शख्स ने जेवर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार क​र लिया है। आरोपी कुरैशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended