Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनमाला
✨आचार्य प्रशांत जी के संग ✨

अर्जुन का दूसरा नाम है अर्जन, अर्जन माने अर्जित करना। पाना। अर्जुन का दूसरा नाम है साधना। जैसे निशाना साधता था न वो, वैसे ही उसने जीवन भी साधा है।

अर्जुन वो, जिसको सिर्फ चिड़िया की आँख दिखाई देती है। वो चिड़िया की आँख क्या है? उसका नाम है कृष्ण।

कुछ और दिखाई नहीं दे रहा, बस कृष्ण दिखाई देते हैं। जिसे बहुत कुछ दिखाई देता है, उसे बहुत कुछ मिल जायेगा।

जिसे कृष्ण मात्र दिखाई देते हैं, उसे कृष्ण मिलेंगे।

कृष्ण को सदा साथ रखने का मतलब है, ईमानदारी को सदा साथ रखना। यथार्थ को सदा साथ रखना। हृदय के सदा साथ रहना। ये है सदा कृष्ण को साथ रखने का मतलब। दिल से जीना।

आचार्य प्रशांत
____
श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनमाला
✨आचार्य प्रशांत जी के संग ✨

Category

📚
Learning
Comments

Recommended