Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर देश की राजधानी दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं...उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर-भजनपुरा और जाफराबाद समेत अन्य कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हैं. इस प्रदर्शन में जहां एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई तो वहीं उपद्रवियों ने एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया... इतना ही नहीं उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की... और जमकर पत्थरबाजी भी... बवाल इतना बढ़ा कि कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया...

Category

🗞
News

Recommended