Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भारत विविधताओं से भरा देश है. यहां कई संस्कृतियां, कई रिवाज़ और कई प्रथाएं भी हैं. एक कहावत है कि एक कोस पर लोगों की बोली बदल जाती, रिवाज़ बदल जाता है. इतनी विविधताओं के बावजूद भी हम एक हैं. लेकिन देश में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब हमारी एकता पर किसी ने बुरी नज़र लगाने की कोशिश की है और वे अपने मक़सद में सफ़ल भी हो गए हैं. किसी ने सत्ता की कुर्सी पाने के लिए, तो किसी ने धर्म की आड़ में ये सब किया. आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद देश में कई दर्दनाक दंगे हुए, जिसमें मानवता ही मरी है. इंडिया में दंगों का इतिहास काफी पुराना है.जिन्होंने भारत की एकता और सांप्रदायिक सदभाव को बुरी तरह प्रभावित किया.

Category

🗞
News

Recommended