Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
यू तो सूबे की सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के बड़े दावे करती है लेकिन सरकार इन दावों को खोखला साबित कर रही है। झिंझाना क्षेत्र के गांव बडौली में चौसाना रोड पर बने गड्ढों में पानी भर गया हैं जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की सड़को में बने गड्ढों के कारण आए दिन कोई ना कोई घटना घटती रहती है। जिस कारण आने जाने वाहनों कि रफ्तार कम हो गई है क्योंकि गड्ढों के कारण वाहन पलटने कि संभावना हमेशा बनी रहती है। गन्नों से भरे वाहन आए दिन पलट भी जाते है। वहीं स्कूल में जाने वाले बच्चों को भी गड्ढों में भरे पानी से हो कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के निर्माण की मांग करते हुए बताया कि सड़क में बने गड्डो कि समस्याओं से ग्रामीणो को कई सालों से सामना करना पड़ रहा जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को देने के बावजूद कोई कर्यवाही नहीं हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब की बार वह वोट का बहिष्कार करेगें।

Category

🗞
News

Recommended