Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
watch-video-rajkot-migrant-workers-clash-with-police-brutal-attack-on-media-person-

राजकोट। गुजरात में राजकोट के शापर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा मचाया। एक पत्रकार और जिले के एसपी पर जानलेवा हमला किया। इन प्रवासियों में ज्यादातर नवयुवकों की भीड़ थी। सड़क पर पत्थर रखकर वाहन रोके और तोड़फोड़ मचाते रहे। एक पत्रकार को युवकों ने घेर लिया। उसे सड़क पर पटककर पीटा। उसका सिर फोड़ दिया, जिससे खून बहने लगा। कुछ पुलिसकर्मियों ने उस पत्रकार को बचाया। युवकों ने उसका कैमरा भी ​छीन लिया था। इस घटना के वीडियो भी युवकों ने रिकॉर्ड किए। यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended