Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गोंडा मंगलवार को श्रावस्ती जिले के इकौना थाना अंतर्गत मोहनीपुर पयाग पुर मार्ग स्थित मदारा प्राथमिक विद्यालय के पास के पास सायकिल सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे जनपद श्रावस्ती में राष्ट्रीय स्वतः रोजगार आजीविका मिशन श्रावस्ती के पद पे तैनात भरत कुमार मिश्रा की बोलोरो गाड़ी सड़क किनारे खाई में गिर गई जिससे उसमे सवार उनकी पत्नी अपरयुक्त आयकर विभाग गोंडा की मौके पर ही मौत हो गयी । जबकि भरत कुमार मिश्रा व उनके ड्राइवर महेश यादव पुत्र अमीरका यादव निवासी टड़वा भिनगा की को काफी गंभीर चोट आई है । घटना की सूचना पर थाना इकौना की पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लायी जन्हा ड्राइवर की हालत नाजुक देख कर उसे जिला हॉस्पिटल रिफर किया गया है । बताया जाता है कि मृतका किरन मिश्रा अपने पति के पास जनपद श्रावस्ती के मुख्यालय भिनगा आयी थी । जहां से दोनों अपने मूल निवास ग्राम जनपद अमेठी को जा रहे थे । घटना की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा,पुलिस छेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी पहुंच गए है ।

Category

🗞
News

Recommended