Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना के बीच हज यात्रा 2020 को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा कि जो लोग रेजिस्ट्रेशन रद्द कराना चाहते हैं, वो करवा सकते हैं. मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश से 32 हजार और देश से 2 लाख लोग हर साल हज पर जाते हैं. यूपी में इस बार 25 हजार पंजीकरण हुए हैं. फिलहाल हज 2020 की तैयारियां रुकी हुई हैं. मोहसिन रज़ा ने कहा कि हज पर जा पाना इस साल नामुमकिन लगता है. वहीं दूसरी तरफ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि हज 2020 को लेकर सऊदी अरब से नहीं मिला अबतक कोई जवाब. साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. हज यात्रा कैंसल करवाने पर कोई रकम नहीं कटेगी. हज यात्रियों का पूरा पैसा वापस किया जाएगा. देश में सबसे ज़्यादा यूपी से हज यात्री सफर तय करते हैं.
#Mohseenraza #Haj #saudiarabia

Category

🗞
News

Recommended